सुपौल : कार की ठोकर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी
सुपौल, जून 27 -- जदिया, निज संवाददाता। एनएच-327 ई मुख्य मार्ग में शनिवार की देर शाम को तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । हादसे के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई । बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया गया। घायल की पहचान मुहर्रम पुर बघेली निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है । परिजनों के अनुसार, हादसे में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी बांध पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, हालत गंभीर घायल के पिता शिबू मंडल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा रेफर कर दिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.