सुपौल, जून 1 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सरायगढ़ से गणपतगंज जाने वाली निर्माणाधीन एनएच 327 एडी पर रविवार की शाम में एक क्रेटा कार की ठोकर से सड़क पार कर रहे दो भैंस की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि क्रेटा कार चालक गणपतगंज से सरायगढ़ की और आ रहा था। तभी गंगापुर गांव के पास दो भैस सड़क पार कर रहा था। कार तेज रफ्तार में होने के कारण दोनों भैंस में ठोकर मार दिया। जिससे दोनों भैंस की मौत हो गई। जबकि कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। भैंस मालिक मुरली पंचायत के वार्ड नंबर 3 निवासी शिवन यादव का कहना था कि दोनों भैंस की कीमत 3 लाख से अधिक है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कार की ठोकर से दो भैंस की मौत घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया। इसके बाद घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कर...