सुपौल : कार्य में लापरवाही पर निर्मली सीओ के निलंबन की अनुशंसा, प्रपत्र क गठित
सुपौल, जून 25 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। निर्मली के अंचल पदाधिकारी (सीओ) विजय प्रताप सिंह द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को निलंबन की अनुशंसा की है। इस बाबत डीएम सावन कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय निर्मली में विभिन्न दाखिल-खारिज व परिमार्जन समेत अन्य कार्यों में लापरवाही मामले में सीओ विजय प्रताप सिंह पर प्रपत्र क गठित करते हुए विभागीय कार्यवाही के साथ निलंबन की अनुशंसा की है। उन्होंने बताया कि सीओ के लॉग इन में परिमार्जन, दाखिल-खारिज समेत अन्य मामलों के कुल 458 आवेदनों को लंबित रखा गया था। दरअसल, बुधवार को डीएम ने निर्मली अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस क्रम में उन्होंने अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न राजस्व एवं लोकहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की थी। समीक्षा के क्रम में राजस्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.