सुपौल, मार्च 14 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। बाल देखरेख संस्थानों के त्रैमासिक निरीक्षण को लेकर गठित जिलास्तरीय निरीक्षण समिति ने डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बाल देखरेख संस्थानों का निरीक्षण किया। इस क्रम में सबसे पहले सुखपुर में स्थित पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। विधि विवादित बच्चों के आवासन, देखरेख एवं संरक्षण के लिए संचालित इस गृह का निरीक्षण करने के दौरान डीएम सावन कुमार ने इस गृह के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिया। इसके बाद पिपरा रोड के यादव कॉम्प्लेक्स में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी को जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों को यह जानकारी देने का निर्देश दिया गया कि किसी भी बच्चे को कानूनी प्रक्रिया से गोद देने का कार्य...