सुपौल : करोड़ों की लागत से बने पुल की सड़क पर खतरनाक रेनकट, हादसे की आशंका
सुपौल, मई 12 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी पंचायत के नरही गांव में कोसी नदी पर करोड़ों रुपये की लागत से बने पुल के पश्चिमी हिस्से की संपर्क सड़क पर खतरनाक रेनकट बनने से ग्रामीणों और राहगीरों की चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क का कटाव दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे आवागमन बाधित होने लगा है और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- 6.29 करोड़ की लागत से बन रही सूर्यगढ़ा-शाम्हो पथ निर्माण में लापरवाहीग्रामीणों की चिंता स्थानीय लोगों के अनुसार पुल से सटी सड़क पर बना यह रेनकट धीरे-धीरे गहरा और चौड़ा होता जा रहा है। खासकर रात के समय और बारिश के दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क धंसने का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। यह पुल क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.