सुपौल, अप्रैल 12 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। तेज रफ्तार मैजिक की ठोकर से बाइकसवार छात्रा की मौत हो गई। घटना करजाईन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 स्थित डुमरी चौक के समीप रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। घटना में बाइक चला रहे छात्रा के पिता भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। जबकि घटना के बाद मैजिक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार डुमरी वार्ड चार निवासी अजीत कुमार मेहता मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुत्री विपाशा भारती (15) के साथ घर जा रहे थे। इसी क्रम में डुमरी चौक के पास करजाईन की तरफ से आ रहे मैजिक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए। गिरते ही नाक, कान और मुंह से काफी खून बहने लगी जिसे देख लोगों की काफी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों को राघोपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.