भागलपुर, अप्रैल 18 -- करजाईन बाजार (सुपौल) से पवन कुमार की रिपोर्ट करजाईन बाजार अस्ति डाकघर आने वाले लोग कई दिनों से परेशान हैं। करजाईन बाजार व्यापार मंडल के सचिव महेशानंद देव ने बताया कि यहां कई महीनों से आधार कार्ड नहीं बन रही है। जिसके चलते यहां के लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के लोगों ने बताया कि डाकघर में आधार केंद्र होने के बावजूद भी कई महीनो से आधार सेवा बंद है। लोग आधार कार्ड बनवाने डाकघर आते हैं और निराश होकर लौट जाते हैं। स्थानीय लोगों ने वरीय अधिकारियों को अविलंब इस तरफ ध्यान देते हुए करजाईन डाकघर में सुविधा बहाल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- रामपुर में स्कूल नामांकन पर आधार का असर: अभिभावक लगा रहे चक्कर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.