सुपौल, जून 7 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित मिथिला उत्सव भवन में रविवार को अखिल सिंदुरिया बनिया कथवनिया कैथल वैश्य महासभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के हजारों लोग उपस्थित हुए और कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन विनोद कुमार दास ने किया। यह भी पढ़ें- अति पिछड़ा समाज को सम्मान और भागीदारी दे रही भाजपा : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशीकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, मंत्री शीला कुमारी मंडल, पूर्व मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव और सांसद दिलेश्वर कामैत समेत अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों को मिथिला पाग, शॉल और माला देकर सम्मानित किया ग...