सुपौल, नवम्बर 13 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद से ही जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखवाया गया है। मतदान के बाद बीते मंगलवार को देर रात तक सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम को स्ट्रांग रूम लाया गया। अब 14 नवंबर को मतगणना के दौरान ही इन ईवीएम को खोला जाएगा। इधर, विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है। मतगणना के दिन शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की सभा, विजय जुलूस, धरना, प्रदर्शन या ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग पर पूर्णतः रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मतगणना दिवस पर किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ या सामूहिक गतिविधि से दूर रहें, ...