सुपौल, मार्च 27 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर बाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें रामभक्तों की उमडी भीड। शोभायात्रा मुख्य बाजार से निकलकर भवानीपुर उतर, गोबिंदपुर, बांस चौक, चिलौनी उत्तर और सुखानगर, जयनगरा, सुरजापुर और तेकुना पंचायत होते हुए पुनः बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर पहुंच विसर्जित हुई । भ्रमण मार्ग में रामभक्तों द्वारा लगाये "जय श्री राम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।शोभायात्रा में सजे-धजे रामरथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा फूल वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओ...