सुपौल, मार्च 20 -- जदिया, निज संवाददाता। जदिया पुलिस ने बुधवार की देर रात को कट्टा के बल पर छिनतई के प्रयास के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला क्षेत्र के गोविंदपुर नहर साइफन के पास का है। बताया जाता है कि अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया वार्ड 13 निवासी कुमोद कुमार बुधवार की रात करीब 9.30 बजे के करीब अपनी बाइक से किराना सामान लेकर लौट रहे थे। गोविंदपुर नहर साइफन के पास पहले से घात लगाए दो युवकों ने उसे बाइक रोका कर कट्टा तान दिया तथा पास में रखी रकम की मांग करते हुए जान से मार देने की धमकी देने लगे। इसी दौरान हरिनाहा हाट की तरफ से आ रही दो बाइक की लाइट देख उक्त पीड़ित युवक ने हिम्मत जुटाते हुए कट्टा ताने युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान दूसरा वहां से भाग निकला। बाद में पकड़ाए युवक को कट्टा के साथ गोविंदपुर हाट...