सुपौल, फरवरी 11 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। होली पर्व पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार से अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 05735/05736 कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल वाया पूर्णिया, फारबिसगंज, सरायगढ़, दरभंगा मार्ग से संचालित होगी। इससे सीमांचल और मिथिलांचल के हजारों प्रवासी मजदूरों, छात्रों और व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05736 कटिहार से 18 फरवरी से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार रात 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहीं अमृतसर से गाड़ी संख्या 05735 20 फरवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 13:25 बजे खुलेगी और तीसरे दिन रात 23:45 बजे कटिहार पहुंचेगी। होली के मौके पर पंजाब, हरियाणा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.