सुपौल, जनवरी 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में अब तक स्थायी कचरा डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं हो पाने से सुपौल-बीणा रोड की स्थिति धीरे-धीरे भयावह होती जा रही है। सुपौल स्टेशन के दक्षिणी छोर पर 51/सी इंजीनियरिंग कॉलेज ढाला के समीप नगर परिषद द्वारा लंबे समय से कचरा फेंका जा रहा है। इससे कचरे का विशाल पहाड़ खड़ा हो गया है, जो धीरे-धीरे करीब आधा किलोमीटर के दायरे में फैल चुका है। हालात ऐसे हैं कि यह इलाका दिन-ब-दिन नरक में तब्दील होता जा रहा है। सड़कों पर बिखरा कचरा, उड़ती प्लास्टिक और उससे उठती तेज दुर्गंध लोगों का जीना मुश्किल कर रही है। नगर परिषद के आंकड़ों के मुताबिक शहर के सभी 28 वार्डों से हर महीने लगभग 550 टन कचरा निकलता है। फिलहाल इस कचरे को नगर परिषद द्वारा सुपौल बीना रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज ढाला के पास डंप किया जा रहा है। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.