सुपौल, जून 11 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के शिवपुरी पंचायत स्थित आवासीय ज्ञान कुंज एकेडमी में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शन कार्यक्रम का उद्घाटन एकेडमी के प्राचार्य पप्पू कुमार जायसवाल व उपस्थित शिक्षकों के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम वर्ग चौथी से दसवीं के विद्यार्थियों के बीच आयोजन किया गया। वर्ग चौथी के बच्चों के द्वारा हॉस्पिटल व गार्डन का मॉडल बनाया। वर्ग पांचवीं के छात्रों ने स्कूल व एटीएम का मॉडल बनाया। छठी के छात्रों ने चंद्रयान, कंप्यूटर व ग्रीनहाउस का मॉडल बनाया, जबकि सातवीं के छात्रों ने हाइड्रोलिक जेसीबी व फेफड़ा का मॉडल बनाया। आठवीं के बच्चों ने पाचन तंत्र व सौरमंडल का मॉडल बनाया। नौवीं के छात्रों ने पशु सेल का मॉडल बनाया। जबकि दस...