सुपौल, अप्रैल 1 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। गर्मी शुरू होते ही उपभोक्ताओं को झटका लगने वाला है। एक अप्रैल से ही एसी, फ्रिज, टीवी समेत कंप्रेसर आधारित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हो गई। कंपनियों ने अपने डीलरों को पहले ही नई दरों की सूचना भेज दी है। कॉपर के दाम में आई तेजी को इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ गई है और सप्लाई भी प्रभावित हुई है। लोहिया चौक स्थित एक शोरूम के संचालक बजरंग अग्रवाल ने बताया कि कंपनियों ने अधिकांश उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। उनके अनुसार जो एयर कंडीशनर पहले 35 हजार रुपये में उपलब्ध था, वह अब करीब 37 हजार रुपये का हो गया है। औसतन एक एसी पर करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रेफ्रिजरेटर के दाम में भी वृद्धि दर्ज की गई है। उदाहरण के तौर पर 10,500 रुपये का फ्रिज अब करीब 12...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.