सुपौल, जून 1 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। मझारी से बेला-दिघिया होकर जाने वाली मुख्य सड़क पर चलने वाली बड़ी और छोटी गाड़ी में इन दिनों ओवरलोडिंग आम बात हो गई है। मार्ग पर सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बिपरीत दिशा से आने वाली गाड़ी एक दूसरे को साइड देने में भी दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। जिस पर प्रशासन की नजर नहीं जा पा रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाते और आयेदिन दुर्घटना होती रहती है। इस बाबत स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सुपौल : ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगने से हादसे की आशंका यह भी पढ़ें- ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगने से हादसे की आशंका यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार व ओवरलोड वाहन जान पर बनी आफत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...