सुपौल, मई 22 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के निर्मली स्थित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में शुक्रवार को ओथ टेकिंग, कैपिंग एवं लैम्प लाइटिंग समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को नर्सिंग सेवा से जुड़े मूल्यों, जिम्मेदारियों और मानवता के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई। समारोह का शुभारंभ अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार, इंचार्ज प्रिंसिपल साजिद इकबाल, हेल्थ मैनेजर मुकेश कुमार, नर्सिंग ट्यूटर वर्षा रंजन एवं ज्योति कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं को आधुनिक नर्सिंग की जननी के जीवन, संघर्ष और सेवा भावना से अवगत कराया गया। नर्सिंग ट्यूटर वर्षा रंजन ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से मरीजों की सेवा को प्रा...