सुपौल, मई 15 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बढ़ती बिक्री के विरोध में जिलेभर के दवा व्यवसायी 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान जिले की अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहेंगी। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल को सुपौल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। यह भी पढ़ें- अररिया: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी अनुमंडल की 700 दवा दुकानेंहड़ताल का समर्थन जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सभी दवा दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। संगठन का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए तेजी से बढ़ रही दवा बिक्री से पारंपरिक दवा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और स्थानीय ...