सुपौल, मई 19 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बढ़ती बिक्री के विरोध में जिलेभर के दवा व्यवसायी मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहने की संभावना है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट तथा बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल को सुपौल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दवा बिक्री बढ़ने से स्थानीय दवा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और छोटे दुकानदार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। संगठन ने यह भी चिंता जताई कि बिना पर्याप्त निगरानी के ऑनलाइन दवा खरीद स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। यह भी पढ़ें- बिहार में बुधवार को 40 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, केमिस्ट की 24 घंटे हड़ताल...