सुपौल, मई 29 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की कुशहा पंचायत के मयूरवा वार्ड 4 के दर्जनों ग्रामीणों ने गाँव के ही कुछ लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए हस्ताक्षरयुक्त आवेदन थाना में दिया है। दिए आवेदन में ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर झूठे मुकदमे में फंसाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में दिया आवेदनग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मयूरवा वार्ड 4 में खट्टर पासवान एवं सुरेश पासवान सहित तीन घरों की बस्ती है, जहां लगभग 15 से 20 लोग रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त लोग आसपास के जमीन मालिकों की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं तथा खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। विरोध करने य...