सुपौल, फरवरी 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा और जनकल्याण की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 62 पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत एसपी शरथ आरएस ने स्वयं रक्तदान कर की। उनके इस पहल से जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी रक्तदान के लिए आगे आए। इस दौरान एसपी ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा ...