सुपौल, जून 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में बच्चों और किशोरों के अधिकारों के संरक्षण को लेकर पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। बच्चों के कानूनी अधिकारों का हनन रोकने, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और अपराध की राह पर जाने से बचाने के उद्देश्य से एसपी शरथ आरएस ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को बाल संरक्षण का नोडल पदाधिकारी बनाया है।

बाल संरक्षण के जिला नोडल अधिकारी वहीं जिला स्तर पर मुख्यालय डीएसपी सर्वेश्वर सिंह और साइबर डीएसपी गौरव गुप्ता को बाल संरक्षण का जिला नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एसपी ने सभी थानों को निर्देश दिया है कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिस्थिति में किसी किशोर को पुलिस लॉकअप या कारावास में नहीं रखा जाएगा। यदि किसी बच्चे का नाम किसी आपराधिक घटन...