सुपौल, मई 12 -- बीरपुर, एक संवाददाता। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने एवं ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जीवंत गांव नरपतपट्टी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने की। कार्यक्रम का आयोजन 45वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बीरपुर द्वारा किया गया।

बैठक के उद्देश्य बैठक के दौरान उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने, नशा एवं सूखे नशे से दूर रहने तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में स्थानीय नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ग्रामीणों और सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय से सीमा...