सुपौल, फरवरी 28 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। एसएसबी 45 वीं बटालियन वीरपुर की ओर से शुक्रवार को सीमा चौकी नरपतपट्टी अंतर्गत वाइब्रेंट विलेज नरपतपट्टी में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लिया। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों ने इस पहल का लाभ उठाया। कार्यक्रम में एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट (मेडिकल) डॉ. नरेश कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान निरीक्षक (सामान्य) राघव कुमार झा सहित अन्य बल ...