सुपौल : एसएसबी ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सुपौल, जून 5 -- वीरपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर मुख्यालय एवं वाहिनी की सभी सीमा चौकियों पर शुक्रवार को व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना था। 45वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, जवानों, महिला कार्मिकों, स्कूली बच्चों तथा सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.