सुपौल, मार्च 12 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर की ओर से विभिन्न सीमा चौकियों द्वारा की गई कार्रवाई में नेपाली मुद्रा एवं नेपाली शराब की जब्ती करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीमा चौकी सतना के जिम्मेदारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 203/3 के समीप नेपाली मुद्रा की संभावित तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुबह करीब 11:30 बजे एक संदिग्ध को नेपाल से भारत की ओर आने से रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दहिया सुनसरी जिला के हरिपुर निवासी अर...