सुपौल, अप्रैल 29 -- वीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर ने भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार को कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के प्रयास को विफल कर दो नाबालिगों का सफल रेस्क्यू किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में 100 लीटर डीजल, एक बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : एसएसबी ने दो नाबालिगों का किया रेस्क्यू, 100 लीटर डीजल के साथ दो तस्कर गिरफ्तारकार्रवाई का विवरण एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को सीमा चौकी कुनौली के चेक पोस्ट संख्या-02 पर आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान नेपाल के नाबालिग युवक और युवती को रोककर पूछताछ करने पर दोनों की बातों से संदेह उत्पन्न हुआ। दोनों नाबालिग बार-बार अपना बयान बदलने लगे रहे थे ...