सुपौल : एसएसबी के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 163 पशुओं की जांच
सुपौल, जुलाई 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर की ओर से शनिवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी शैलेशपुर के कार्यक्षेत्र स्थित जीवंत गांव रघुनाथपुर में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 163 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा पशुधन संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। वाहिनी के पशु चिकित्सक डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने पशुओं की जांच कर उनके उपचार के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण किया। इस दौरान पशुपालकों को पशुओं के उचित रख-रखाव, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण और संक्रामक रोगों की रोकथाम के संबंध में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.