सुपौल, मई 19 -- वीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी शैलेशपुर द्वारा सोमवार को चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया गया। कार्रवाई चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने एक युवक और एक लड़की को संदग्धि स्थिति में रोककर पूछताछ की। यह भी पढ़ें- सीमा पर एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त गश्तजांच और पूछताछ पूछताछ में युवक की पहचान कटिहार जिले के नवाबगंज निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। युवक के साथ 12 वर्षीय नाबालिग लड़की भी मौजूद थी। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों सही जानकारी देने से बचते रहे तथा गलत दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिससे मामला संदग्धि प्रतीत हुआ। बाद में एसएसबी जवानों की गहन पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे परिवार क...