सुपौल, जून 10 -- सुपौल, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित नितमाया बैंक्वेट हॉल में बुधवार को टीवीएस मोटरसाइकिल के मुख्य डीलर एसएन टीवीएस की ओर से टीवीएस रेडर मेगा डिलीवरी का आयोजन किया गया। इस दौरान एक साथ 101 टीवीएस रेडर की डिलीवरी ग्राहकों को की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवीएस मोटर कंपनी के टेरेट्री सेल्स मैनेजर सुलभ कुमार मिश्रा, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नागेंद्र नारायण ठाकुर व भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव उपस्थित रहे। मौके पर टीवीएस मोटर्स के सुलभ कुमार मिश्रा ने बताया कि टीवीएस मोटरसाइकिल आज युवाओं की पहली पसंद बन गई है। इसी का नतीजा है कि इस बाइक की विश्वसनीयता और शानदार फीचर्स साथ ही साथ यह भारत की सबसे तेज 1...