सुपौल, अक्टूबर 7 -- किशनपुर, एक संवाददाता। एसआईआर के विरोध में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किशनपुर बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला लेकर बाजार की विभिन्न सड़कों से होते हुए प्रखंड परिसर तक मार्च किया। इसके बाद गोल चौक पहुंचकर तीनों का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान विभिन्न नारे लगाकर विरोध जताया। कार्यक्रम में राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, माले नेता अनिल कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सगीर आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश कुमार उर्फ मंगल यादव सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे। यह भी पढ़ें- सुपौल : महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने विर...