सुपौल, अप्रैल 3 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राजकीय पोलिटेक्निक करजाईन में एलुमिनी मीट 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न सत्रों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत एलुमनी रजिस्ट्रेशन से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ उद्घाटन किया गया। इसके बाद प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में पूर्व छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें संस्थान का गौरव बताया। एलुमनी शेयरिंग सत्र में पूर्व छात्रों ने अपने करियर अनुभव, उद्योग जगत की आवश्यकताओं एवं सफलता के महत्वपूर्ण सुझाव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। कैंपस टूर एवं लंच के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य, गायन एवं अन्य प्रस्तुतियों ने सभी का...