सुपौल, अप्रैल 6 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। प्रशासन की निगरानी में गैस एजेंसियों द्वारा नियमित वितरण किया जा रहा है, जिससे स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की कुल 51 गैस एजेंसियों में से 46 पर वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध है, जबकि शेष 5 एजेंसियों पर भी शीघ्र आपूर्ति होने की संभावना जताई गई है। एजेंसियों के पास अभी करीब 13,808 सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है। बीते 5 अप्रैल को 3,037 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई, जबकि अभी भी 23,798 उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जानी शेष है। प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए 51 में से 22 एजेंसियों की जांच की जा चुकी है। साथ ही 19 होट...