सुपौल, मई 8 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड के डहरिया पंचायत स्थित मिडिल स्कूल पूर्वी में शुक्रवार को बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया।जहां बीडीओ ने बच्चों की कम उपस्थिति को देखकर चिंता जताई। वहीं स्कूल के रसोईघर घर में बन रहे एमडीएम की स्थिति को देखकर एचएम को फटकार लगाई। बीडीओ ने बताया कि खाना मेन्यू के अनुरूप नहीं था बच्चों के बीच अंडा और फल का भी वितरण नहीं किया गया था ना ही बच्चों को ससमय भोजन दिया गया। बनाया जा रहा खाना में तेल मसाले की कमी देखी गई कही से भी खाना रूचिपूर्ण नहीं लग रहा था। सम्बंधित एचएम से जब पूछा गया तो वे कुछ नहीं बोले।बीडीओ ने बताया कि स्कूल के एचएम को चेतावनी दी गई है कि आगे से बच्चों को मेन्यू के अनुरूप भोजन में कोताही बरती गई तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...