सुपौल, जुलाई 24 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में शुक्रवार को स्वास्थ्य-शिक्षा विभाग एवं आईसीडीएस के पदाधिकारियों के साथ एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम सावन कुमार ने एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कैंप मोड में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

बैठक के निर्देश उन्होंने कहा कि एनीमिया की समय पर पहचान, जांच, उपचार एवं आवश्यक पोषण संबंधी परामर्श प्रत्येक लक्षित लाभार्थी तक सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा ग्राम पंचायत स्तर तक विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं की एनीमिया जांच एवं उपचार सु...