सुपौल, मार्च 5 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। होली के दिन जहां एक ओर लोग रंगों के उत्सव में डूबे थे, वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। ललितग्राम थाना क्षेत्र के क्वार्टर चौक के समीप एनएच-27 पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी उत्तर पंचायत वार्ड-8 निवासी सुरेश मरीक और निर्मली नगर परिषद वार्ड-11 निवासी मिथिलेश मरीक होली के दिन भीमपुर थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बुधवार दोपहर करीब दो बजे क्वार्टर चौक के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक काफी तेज गति ...