सुपौल, मार्च 7 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित धर्मपट्टी के समीप शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। इस बाबत कार चालक निखिल कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ नागालैंड से मोतिहारी सदर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जा रहे थे। वहीं आगे चल रहे एक कंटेनर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से कार डिवाइडर पर चढ़ गई। ट्रक से हल्की टक्कर के कारण गाड़ी के तीनों साइड के टायर फट गए और आगे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मोतिहारी निवासी कार चालक निखिल कुमार उनके पिता मोतीलाल दास और माता पूजा देवी को हल्की चोटें आई हैं। बताया गया कि एक ही परिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.