सुपौल, मार्च 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच-27 पर पिपरा खुर्द चौक के पास मंगलवार को ट्रक और पिकअप के बीच हुई सीधी टक्कर में पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसा सड़क के वनवे होने के कारण हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव वार्ड संख्या-2 निवासी 30 वर्षीय मो. चांद अली पिकअप से निर्मली से लहसुन लादकर फारबिसगंज जा रहे थे। इसी दौरान फारबिसगंज से निर्मली की ओर आ रही ट्रक से उनकी पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी भपटियाही ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सुपौल रेफर कर दिया। लेकिन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.