सुपौल, फरवरी 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच-27 पर सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के समीप मंगलवार सुबह 10:25 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र के करैहिया गांव वार्ड-11 निवासी 55 वर्षीय मो. जलील बाइक से मधुबनी जिले के फुलपरास गांव जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर सवार 75 वर्षीय मो. अब्बास थे। झाझा गांव के पास सिमराही से निर्मली की ओर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मो. अब्बास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक मो. जलील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.