सुपौल, मार्च 3 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। एनएच 27 चिकनी गांव के पास सोमवार को सुबह में एक बस पलटने से बस में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दर्जनों व्यक्ति को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना से जोगबनी जा रही हवा-हवाई बस बीआर 21 केयू 8122 सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के पास तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर एनएच 27 के नीचे गड्ढे में पलट गई। बस पलटने से बस में सवार एक यात्री नरेश कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दर्जनों लोगों को हल्के-फुल्के चोटे आई। घायल नरेश कुमार को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। डॉक्टर मोहसिन रजा ने घायल नरेश कुमार का प्राथमिक इलाज के बाद हालात गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। बस चालक बथनाहा गांव के मु...