सुपौल, फरवरी 2 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी स्थित एनएच 27 पर सोमवार शाम करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटना से अररिया जा रही एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में करीब पांच लोग सवार थे, जो सभी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर एनएच के किनारे बने गड्ढे में जा घुसी। गनीमत रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोटें नहीं आईं। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत ...