सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत शुरू होने वाले एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ममता कुमारी के अनुसार मीडिया ब्रीफिंग 27 फरवरी सुबह 11 बजे सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में आयोजित होगी। इसमें 'गार्डाशील' वैक्सीन के माध्यम से किए जाने वाले एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार 28 फरवरी 2026 से नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की तर्ज पर अभियान शुरू होगा। कार्यक्रम के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मीडिया से कार्यक्र...