सुपौल, अप्रैल 10 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में सक्रिय 'स्कॉर्पियो लिफ्टर गैंग' ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दहशत फैला दी है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि बीते एक साल में 6 स्कॉर्पियो गाड़ियां चोरी हो चुकी हैं और चोरों ने आम लोगों के साथ-साथ दरोगा और पत्रकार तक को निशाना बना लिया है। ताजा घटना भीमपुर थाना क्षेत्र की है, जहां थाना से महज कुछ कदम दूर खड़ी एएसआई की स्कॉर्पियो को चोर रात के अंधेरे में उड़ा ले गए-यह वारदात सीधे-सीधे पुलिस की सुरक्षा और सक्रियता पर सवाल खड़ा करती है। जिला मुख्यालय, राघोपुर और सिमराही जैसे व्यस्त इलाकों से लगातार हो रही चोरी इस बात का संकेत है कि गिरोह बेहद संगठित और पेशेवर तरीके से काम कर रहा है। भीड़भाड़ और रिहायशी क्षेत्रों से मिनटों में गाड़ी गायब कर देना चोरों के हौसले और पुलिस की नाकामी दोनो...