सुपौल, जनवरी 2 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब जिले के किसानों की सभी जमीनें और भूखंड एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज होंगे। इसके लिए जिले में फार्मर रजिस्ट्री योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसके तहत हर किसान की एक यूनिक फार्मर आईडी बनेगी। यह आईडी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित तमाम कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने की कुंजी होगी। खास बात यह है कि पीएम किसान निधि के लिए फार्मर रजिस्ट्री अब अनिवार्य कर दी गई है। नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान (कृषि) के तहत जिला स्तरीय फार्मर रजिस्ट्री योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किसानों की फार्मर आईडी निर्माण प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। प्रशिक्षण में जिले के सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.