सुपौल, मार्च 26 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में एक अप्रैल से विशेष नामांकन पखवाड़ा शुरू किया जाएगा। यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें छह वर्ष के सभी बच्चों का पहली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान सभी स्कूलों में प्रवेश उत्सव आयोजित कर अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों का नामांकन लिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए ऐसे बच्चों का भी नामांकन किया जाएगा, जिनकी आयु छह वर्ष पूरी होने में छह माह तक की कमी है। अभियान को सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की सक्रिय भूमिका तय की गई है। निर्देश के अनुसार, आंगनबाड़ी में नामांकित उन सभी बच्चों की सूची तैयार की जाएगी, जिन्होंने छह वर्ष की आयु पूरी कर ली है या अगले छह माह में पूरी करने वाले हैं। सेविका एवं...