सुपौल, अप्रैल 13 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता, वीक्षकों की तैनाती, बैठने की व्यवस्था, शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति की बारीकी से जांच की। डीईओ ने केंद्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की गहन जांच की जाएगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के 12 क...