सुपौल, अप्रैल 18 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर चल रही एईडीओ प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शनिवार को कुल 5080 छात्रों में 2109 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए जबकि 2919 छात्र अनुपस्थित पाए गए। दो पाली में आयोजित परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर सभरी 11 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। प्रशासन की ओर से कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम दिखा। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है,साथ ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात नजर आए। यह भी पढ़ें- एईडीओ की परीक्षा से 1616 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित यह भी पढ...