सुपौल, जनवरी 6 -- सुपौल। इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग तथा एआई विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उभरते रुझान के अंतर्गत मंगलवार को तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में मंगलवार को देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने भाग लिया। प्रमुख वक्ताओं में सहायक प्राध्यापक जीसीईआई निधि, आईआईटी पटना के सहायक प्राध्यापक डॉ. सतेंद्र कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना के डॉ जेपी सिंह, तथा सहायक प्राध्यापक बीपीएमसीई मधेपुरा के प्रवीण कुमार शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...