सुपौल, मार्च 31 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। डीएम सावन कुमार एवं एसपी आरएस सरथ ने मंगलवार को राघोपुर प्रखंड के सिमराही स्थित थोक उर्वरक विक्रेता मेसर्स विकास आनंद के प्रतिष्ठान का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक पंजी, वितरण प्रणाली और निर्धारित दरों पर बिक्री की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि किसानों को उर्वरक पर्याप्त मात्रा में और तय कीमत पर उपलब्ध हो। निरीक्षण के दौरान एसडीएम वीरपुर, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उर्वरक आपूर्ति एवं वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों को समय पर उर्वरक ...