सुपौल : उपभोक्ताओं को जागरूक करने का दिया निर्देश
सुपौल, अगस्त 20 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने की। इसमें विद्युत विभाग के कर्मियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता शामिल हुए। बैठक में अधिकारियों ने डीलरों को योजना के उद्देश्य और लाभों की जानकारी दी। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में राशन लेने आने वाले उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक करने और घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर लोगों को बिजली खर्च में राहत देना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.